पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपनी शक्ति को पहचानें और लक्ष्य तय करें : साध्वी मृगावती

अपनी शक्ति को पहचानें और लक्ष्य तय करें : साध्वी मृगावती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. व्यक्तिको जन्मदिन पर खुशियां मनाने की जगह चिंतन करना चाहिए कि उसने जीवन को मूल्यवान बनाने के लिए क्या किया? उसे शेष जीवन को महत्वपूर्ण बनाने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। अपनी शक्ति को पहचानें और लक्ष्य तय करें। यह संदेश अपने जन्मदिन के अवसर पर साध्वी मृगावती ने दिया। मनुष्य को अपने प्रत्येक जन्मदिन पर महसूस होते रहना चाहिए कि उसके जीवन का एक वर्ष कम हो गया है। जन्मदिन तो शरीर का है आत्मा का नहीं। इसलिए आत्मा के जन्मदिन मनाने पर चिंतन करना चाहिए।

जितने भी अरिहंत परमात्मा होते हैं, वे बीस स्थानक तप की आराधना अवश्य करते हैं। साध्वी ने चक्रेश्वरी माता का प्रसंग लेकर कहा कि जो परमात्मा की भक्ति करेगा, वह आदिनाथ के स्वरूप को ग्रहण करेगा। इनके पास अशुभ तत्व नहीं सकते हैं।