सेवा मंडल मनाएगा बर्सी महोत्सव
सेवा मंडल मनाएगा बर्सी महोत्सव
रायपुर. गोदड़ीवालासंत बाबा हरदासराम सेवा मंडल और गेलाराम ट्रस्ट की ओर से संत हरदासराम का बर्सी महोत्सव मनाया जाएगा। रविवार से मंगलवार तक देवपूरी में कार्यक्रम आयोजित की गई है।
मंडल के अमर गिदवानी ने बताया कि भजन मंडलियों की प्रस्तुति के अलावा शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम के पहले दिन निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जाएगा। डॉ राजेश राठी, प्रशांत अढवानी, सुशील शर्मा के द्वारा शिविर में चिकित्सकीय सेवाएं दी जाएगी।
संगठनने मनाई शहीद भगत सिंह जयंती
रायपुर. छगसिक्ख संगठन की ओर से शनिवार को टिकरापारा में शहीद भगत सिंह जयंती मनाई गई। शहीद के 107वें जयंती के मौके पर सुंदरनगर स्थित कुपूलवाड़ी मूकबधिर स्कूल में विद्यार्थियों के बीच खाद्य सामग्री बांटी गई। प्रांताध्यक्ष गुरजीत सिंग संधु ने बताया कि भगत सिंह चौक स्थित शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की गई। नागरिकों में फल वितरण किया गया। इस दौरान तेजिंदर सिंग सलूजा, जगजीत सिंग, कवलजीत सिंग आदि मौजूद थे।