बिरादरी मंडल ने किया जलाशय भ्रमण
बिरादरी मंडल ने किया जलाशय भ्रमण
रायपुर. सिंधीसाहिती बिरादरी मंडल की ओर से शुक्रवार को मंडल सदस्यों के लिए भ्रमण कार्यक्रम रखा गया। कार्यकारी अध्यक्ष हरीश अबिचंदानी ने बताया कि मंडल सदस्यों को परिवार सहित सिकासेर डेम की सैर कराई गई। यह जलाशय गरियाबंद से 50 किमी की दूरी पर वनाच्छादित क्षेत्र है।
सिंचाई विभाग के कार्यालय यंत्री ने पर्यटकों को जलाशय की तकनीकी खूबियों से अवगत कराया। इस मौके पर सेवाराम हेमानी, चंदुलाल, नामदेव मोरयानी, श्रीचंद इसरानी आदि मौजूद थे।