एनके प्रतिभा बनी शहर की लता
आखिरकारशहर को वो सिंगिंग टैलेंट मिल ही गया जिसकी तलाश जारी थी। 94.3 मायएफएम की तरफ से आयोजित सिंगिंग टैलेंट हंट रायपुर की लता की विनर एनके प्रतिभा पर आकर ये तलाश खत्म हुई। शुक्रवार की शाम मैग्नेटो मॉल में आयोजित ग्रैंड फिनाले में प्रतिभा ने बाजी मारी। करीब 50 फाइनलिस्ट के बीच इस दौरान सुरों की अनोखी जंग देखने को मिली। शो के दौरान लता मंगेशकर के एक से बढ़कर एक मुश्किल गानों पर प्रतिभागी जोर आजमाइश करते नजर आए। 70 से लेकर मौजूदा दौर तक के लता के गानों की शानदार परफॉर्मेंस यहां म्यूजिक लवर्स को सुनने को मिलीं। शो में बतौर जज भारती बंधु मौजूद रहे, जिन्होंने हर कसौटी पर कलाकारों को परखा। डॉ. गौतम देवनानी ने भी लता की आवाज में किसलिए मैंने प्यार किया दिल को यूं ही बेकरार किया... गाकर सबको चौंकाया।