डीमैट में दो दिवसीय कार्यशाला
रायपुर|दिशा इंस्टीट्यूटऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के तत्वाधान आैर दिशा इंटरफेस इंट्रक्शन की आेर से 29 सितंबर को उर्जा प्रौद्योगिकी में उभरते रुझान पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमेन एसके जैन आैर डायरेक्टर दिशा जैन मौजूद रहेंगे। कार्यशाला का संयोजन डॉ. आरएस मोहन, डीन प्रबंधन करेंगे। चर्चा के उपरांत उद्योग में प्रतियोगिताआें का प्रवेश आैर विश्लेषण के लिए विभिन्न क्षेत्रों से वक्ताआें को आमंत्रित किया गया है।