पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजधानी का शास्त्री बाजार नो पॉलीथिन जोन घोषित

राजधानी का शास्त्री बाजार नो-पॉलीथिन जोन घोषित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉलीथिनके कैरी बैग पर प्रतिबंध के मामले में रायपुर नगर निगम ने बड़ा कदम उठाते हुए राजधानी की सबसे बड़ी सब्जी मंडी शास्त्री बाजार को नो-पॉलीथिन जोन घोषित कर दिया है। यह प्रदेश का सबसे बड़ा सब्जी बाजार भी है। नो-पॉलीथिन जोन घोषित होने के बाद मंगलवार से इस बाजार के दुकानदार पॉलीथिन के केरी बैग नहीं देंगे। बाजार में आने वालों तथा कारोबारियों को दिक्कत हो, इसलिए नगर निगम इस बाजार में कपड़े के सस्ते थैलों का केंद्र भी शुरू कर दिया। यह केंद्र महिला स्वसहायता समूह तथा एनजीओ मिलकर चलाएंगे।

गौरतलब है, दैनिक भास्कर ने राजधानी समेत पूरे प्रदेश में नो-पॉलीथिन अभियान चला रखा है। इस अभियान के साथ प्रदेश के लाखों स्कूली बच्चे तथा लोग जुड़ चुके हैं। रायपुर निगम कमिश्नर अवनीश कुमार शरण ने बताया कि राजधानी में शास्त्री बाजार से नगर निगम शुरुआत कर रहा है। शेष|पेज10





अगलेकुछ दिनों में गोल बाजार, मालवीय रोड और सदर बाजार को नो-पॉलीथिन जोन घोषित किया जाएगा। इसके बाद आमापारा सब्जी बाजार, स्टेशन, फाफाडीह, टिकरापारा और तेलीबांधा समेत सभी सब्जी बाजारों में पॉलीथिन पर बैन सख्ती से लागू कर दिया जाएगा। निगम सभी बाजारों में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर ऐसे केंद्र भी खुलवाएगा जहां कपड़े के सस्ते थैले और कागज के डोंगे उपलब्ध रहेंगे।

^शासन ने पॉलीथिन के कैरी बैग पर प्रतिबंध लगाया है। सख्ती से पालन कराने के साथ-साथ लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी जरूरी है। निगम चरणबद्ध ढंग से बाजारों तथा अन्य इलाकों को नो-पॉलीथिन जोन घोषित करेगा तथा सस्ते थैलों के केंद्र खोलेगा।\\\' अवनीशकुमार शरण, कमिश्नर नगर निगम

रायपुर के शास्त्री बाजार में खोला गया पहला थैला केंद्र।

14 समूहों की 200 महिलाओं को ट्रेनिंग

नगरनिगम ने महिला स्वसहायता समूहों तथा एनजीओ सदस्यों को कपड़े और कागज के थैले बनाने की ट्रेनिंग भी शुरू करवा दी है। अफसरों ने बताया कि 14 समूहों की लगभग 200 से ज्यादा महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे कपड़े और कागज के थैले बना सकें और बाजारों में कम कीमत पर बेच सकें। निगम आयुक्त ने बताया कि जिन बाजारों को नो-पॉलीथिन जोन घोषित किया जाएगा, वहां नगर निगम की टीमें नजर रखेंगी और शिकायत पर छापे मारेंगे। पॉलीथिन के केरी बैग जिसके पास भी मिले, उससे तगड़ा जुर्माना वसूला जाएगा।

दैिनक भास्कर