पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांझी बर्खास्त....

मांझी बर्खास्त....

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांझी बर्खास्त....

भाजपाप्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने इसका एलान किया। बिहार विधानसभा का बजट सत्र 20 से शुरू होना है।

12:00 बजे : राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी कोलकाता से पटना पहुंचे।

1:45 बजे : नीतीश 130 विधायकों को लेकर राजभवन पहुंच गए।

3:00 बजे : मांझी अपने चार मंत्रियों को लेकर राजभवन पहुंचे।

3:45 बजे : राज्यपाल से बातकर 45 मिनट बाद बाहर आकर बोले-

^राज्यपाल से 23 फरवरी तक का वक्त मांगा है। बहुमत साबित करूंगा। पर फैसला सीक्रेट बैलट से हो। कैबिनेट विस्तार की अनुमति भी मांगी है।’

7:00 बजे : राज्यपाल ने मांझी की कैबिनेट विस्तार की मांग ठुकरा दी।

मांझी को पप्पू यादव का सहारा

आरजेडी के पप्पू यादव मांझी के समर्थन में गए हैं। उन्होंने कहा कि दलितों और पिछड़ों को हमेशा वोट के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। मांझी की गलती क्या है? उन्हें क्यों हटाने की कोशिश की जा रही है?

इधरजेडीयू बोली | मोदी की शक्ल से नहीं, उनकी ताकत से डर लगता है : त्यागी

^नरेंद्रमोदी के पास मुख्यमंत्री बनाने और बिगाड़ने की असीमित ताकत है। वह राज्यपालों को प्रभावित कर सकते हैं। मोदी की शक्ल से नहीं, उनकी इसी ताकत से डर लगता है। -केसी त्यागी, प्रवक्ता, जेडीयू

राजधानीका....

अगलेकुछ दिनों में गोल बाजार, मालवीय रोड और सदर बाजार को नो-पॉलीथिन जोन घोषित किया जाएगा। इसके बाद आमापारा सब्जी बाजार, स्टेशन, फाफाडीह, टिकरापारा और तेलीबांधा समेत सभी सब्जी बाजारों में पॉलीथिन पर बैन सख्ती से लागू कर दिया जाएगा। निगम सभी बाजारों में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर ऐसे केंद्र भी खुलवाएगा जहां कपड़े के सस्ते थैले और कागज के डोंगे उपलब्ध रहेंगे।

नक्सलियोंपर....

बस्तरके विकास को तेज करने का काम तत्काल प्रभाव से शुरू करने के लिए विभिन्न विभागों के अफसरों को निर्देश दिए। इसके तहत बस्तर संभाग के सघन अंधेरे में अब रेल और सड़कों के जरिए विकास की रोशनी पहुंचेगी तो पोस्ट आफिस की पाती के साथ नौकरी करने का अवसर भी मिल सकेगा। यही स्थिति बैंकों में भी रहेगी। साथ ही, लोगों को पढ़ने-लिखने की सुविधाएं, रेडियो, टीवी और एफएम सुनने के अलावा मोबाइल के इस्तेमाल में भी आसानी होगी। केंद्र सरकार ने अन्य राज्यों की बजाए छत्तीसगढ़ के लिए इसलिए सबसे ज्यादा प्रतिबद्धता दिखाई है क्योंकि देश में होने वाली घटनाओं में सबसे ज्यादा राज्य के 3 जिलों सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा में ही 20 प्रतिशत घटनाएं होती हैं। देखा जाए तो यह पहली बार है कि केंद्र सरकार ने बस्तर की नक्सल समस्या को राष्ट्र के लिए गंभीर चुनौती माना और समस्या के निदान के लिए पूरी प्रतिबद्धता भी दिखाई। सरकार का मानना था कि यदि नक्सल समस्या का समाधान करना है तो उसकी शुरुआत बस्तर से ही करनी होगी।

ऐसा है बेस कैंप : यूएवी बेस कैंप 210 एकड़ में 26 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है।छत्तीसगढ़ में फिलहाल 2 यूएवी हैं। बाद में 10 और यूएवी मंगाए जाएंगे।

केंद्रके साथ....

पुलोंका भी निर्माण जल्द होगा।

{ सड़क परिवहन मंत्रालय दो चरणों 6 और 11 हजार करोड़ के जरिए बिछाएगा सड़कों का जाल।

{ आधुनिक तकनीक से फ्री कास्ट फैब्रिकेटेड पुल बनाए जाएंगे।

{ दोरनापाल से जगरगुंडा नेशनल हाइवे को अब खुद राज्य सरकार बनाएगी।

{ सीआरपीएफ की बची 6 बटालियनें राज्य को जल्द ही मुहैया कराई जाएंगी।

{ पोटा केबिन स्कूल का अब 8वीं कक्षा से 10वीं कक्षा तक विस्तार होगा।

{ दंतेवाड़ा के 11 विकासखंडों में 500 सीटर आश्रम छात्रावास बनेंगे।

रायपुरमें एक....

रिपोर्टआने के पहले ही महिला की मौत हो गई। स्वाइन फ्लू से यह दूसरी मौत है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने आरंग में हुई मौत की पुष्टि नहीं की है। विभाग का कहना है कि दिल्ली में जांच के बाद पता चला उसे स्वाइन फ्लू नहीं था। सोमवार को मृत होने वाली महिला के बारे में अंबेडकर अस्पातल के डाक्टरों ने बताया वह दो फरवरी को नागपुर महाराष्ट्र से लौटी थी। उसके बाद ही उसका स्वास्थ्य बिगड़ा। उसकी ट्रेवलिंग हिस्ट्री होने के कारण ही महिला के बारे में डाक्टरों को शक हुआ। डाक्टरों ने महिला पर शक होने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों को भी सुरक्षा के लिहाज से टेमीफ्लू टेबलेट दे दी थी। एक रिटायर्ड अधिकारी और उनके परिवार के सदस्यों को भी स्वाइन फ्लू के संदेह में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके सेंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। पिछले दिनों भाठागांव निवासी एक व्यक्ति में स्वाइन फ्लू पाजीटिव पाया गया था। वह नई राजधानी के बरोंडा से लौटा था। सोमवार को परिवार के 10 अन्य सदस्यों के सेंपल भी लिए गए हैं। उन्हें भी टेमीफ्लू की खुराक दी गई है।

सरकारने माना....

गौरतलबहै कि रायपुर के लाखे नगर में रहने वाले मुकेश कुमार देवांगन ने हाईकोर्ट में जून 2014 में जनहित याचिका लगाई। इसमें कहा गया है कि राज्य में पीलिया से 50 से अधिक मौतें हुई हैं। राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर, दुर्ग, चांपा सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक मल से दूषित पानी के कारण हेपेटाइटिस होता है। छत्तीसगढ़ के जिन शहरों में पीलिया का ज्यादा असर है, वहां सीवरेज और पानी सप्लाई की व्यवस्था बेहद खराब है। जगह-जगह पानी की सप्लाई के लिए बिछाए गए पाइप लाइन में लीकेज है।







नालियों के बीच से पाइप लाइन गुजरी है। शौचालयों का अभाव भी इसका प्रमुख कारण है। जून में हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और जल संसाधन विभाग के सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा था।

येथी याचिकाकर्ता की मांगें

{प्रभावितलोगों खासकर गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर मुफ्त इलाज करने

{ कमेटी का गठन कर पीलिया के कारणों का विश्लेषण कर रोकथाम के ठोस उपाय करने

{ पानी सीवेज की व्यवस्था में सुधार, दोषी अफसरों पर सख्त कार्रवाई

{ वार्डों और घरों में क्लोरिन टेबलेट का वितरण सुनिश्चित करने

{ पीलिया की वजह से मृत लोगों के परिजनों को 20 लाख रुपए देने

{ प्रभावित लोगों को 5 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की गई थी