पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गर्मी की दस्तक देकर मौसम बदला, राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश

गर्मी की दस्तक देकर मौसम बदला, राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनवायरमेंट रिपोर्टर | रायपुर

छत्तीसगढ़में पिछले एक हफ्ते से गर्मी की दस्तक दे रहा मौसम सोमवार को बदल गया। सरगुजा, कोरिया, बिलासपुर और जशपुर जिले में कहीं-कहीं बारिश हुई। राजधानी में दोपहर बाद बादल छा गए और सर्द हवाएं चलने लगीं। हालांकि दोपहर को गर्मी का आभास भी हुआ। मौसम विज्ञानियों के अनुसार छत्तीसगढ़ में तीन दिशाओं से रही हवाओं ने मौसम का मिजाज बदला। अगले एक-दो दिन यह स्थिति रहेगी।

कोरिया में रविवार की रात से रुक-रुककर बारिश हुई। सोमवार को पेंड्रारोड और अंबिकापुर में लगभग दो मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। यहां दिनभर बदली भी छाई रही। इस वजह से दिन का पारा 17से 18 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। यह सामान्य से 7-8 डिग्री कम है।



शेष|पेज10



बिलासपुरसंभाग के कई जिलों में दिन में ठंडी हवा चली।

हल्की बूंदबांदी भी हुई। जशपुर में भी कमोबेश यही स्थिति रही। राजधानी रायपुर में बारिश तो नहीं हुई, लेकिन सुबह से लेकर शाम तक ठंडी हवा चली। बीच-बीच में हल्की गर्मी भी महसूस की गई। दिन का तापमान 28 और रात का 17 डिग्री रहा।







ऐसा रहेगा मौसम

लालपुर मौसम केंद्र के सहायक मौसम विज्ञानी पीएल देवांगन के अनुसार तीन तरफ से रही हवा के कारण प्रदेशभर में तीन तरह की स्थिति बनी हुई है। आमतौर पर फरवरी में ऐसा होता है। यह स्थिति एक-दो दिन रहेगी। कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। राजधानी में भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।





बंगाल की खाड़ी से नमी ला रही

दक्षिण-पूर्व से रही हवा अपने साथ बंगाल की खाड़ी से नमी ला रही है। इस वजह से राज्यभर में बदली-बारिश की स्थिति बनी है। इसकी वजह से हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिक है। एक हवा उत्तर भारत की ओर से रही है। इसकी वजह से रात और सुबह-सुबह ठंड महसूस होती है। एक हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से रही है। इस ओर से आने वाली हवा शुष्क होती है, जिससे दिन में गर्मी का अहसास होता है।