- Hindi News
- रायपुर | संतोषरूंगटा समूह थिंक मिडिया की आेर से नंदनवन
रायपुर | संतोषरूंगटा समूह थिंक मिडिया की आेर से नंदनवन
रायपुर | संतोषरूंगटा समूह थिंक मिडिया की आेर से नंदनवन के समीप िस्थत रूंगटा इंटरनेशनल स्कूल में थिंक इंडिया एजुकेशन समिट का आयोजन किया गया। महिन्द्रा एंड महिन्द्रा एएफएस के तात्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृहमंत्री रामसेवक पैकरा आैर विशिष्ठ अतिथि महापौर प्रमोद दुबे रहे। समिट का शुभारंभ शिक्षाविद् डॉ. जवाहर सूरी शेट्टी के संबोधन से हुआ। उनके द्वारा बदलते समय की शिक्षा प्रणाली पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि समिट का उद्देश्य वर्तमान समय की शिक्षा प्रणाली की कमियों को उजागर कर वैचािरक मंथन से िनकले िवचारों से इन कमियों को दूर करने के लिए सुझाव देना है। इस अवसर पर जिंदल स्टील के एग्जिक्यूटिव वाईस प्रेसीडेंट प्रदीप टंडन आैर रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूड ऑफ मैनेजमेंट के प्रोफेसर डॉ. आरपी दास ने भी विचार व्यक्त किए। रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूसन्स के चेयरमेन संतोष रूंगटा ने कहा कि िशक्षानीित ऐसी हो कि राज्य में गुणवत्ता पूर्ण कार्य कर रहे शैक्षणिक संस्थानों को बढ़ावा मिले।
Education plus
माॅडर्न एजुकेशन सिस्टम पर मंथन