पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगें मानने पर दी सामूहिक बंद की चेतावनी

मांगें मानने पर दी सामूहिक बंद की चेतावनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | छत्तीसगढ़फॉर्मासिस्ट एसोसिएशन ने अपनी विभिन्न मांगों को माने जाने पर पूरे प्रदेश में दो दिन दवा दुकानों को बंद रखने की चेतावनी दी है। कहा कि अगर सरकार 15 दिनों में उनकी मांगों को नहीं मानेगी तो प्रदेशभर के दवा कारोबारी 25-26 फरवरी को सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इससे पूरे प्रदेश में दवाओं की सप्लाई प्रभावित होगी और जनता को होने वाली परेशानी के लिए सरकार जिम्मेदार होगी। दवा कारोबारी दवाओं के नियंत्रण के लिए समुचित फॉर्मेसी तंत्र स्थापित करने और सरकारी अस्पतालों में 600 फॉर्मासिस्ट ग्रेड-2 की रिक्तियों को भरने सहित अन्य मांगों को पूरा करने पर अड़े हैं।

------

-----