दवा कार्पोरेशन का एमडी बदला
रायपुर|राज्य केसरकारी अस्पतालों के लिए दवा खरीदी करने वाली संस्था छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन का जिम्मा अयाज तंबोली को सौंपा गया है। उन्हें प्रबंध संचालक बनाया गया है। अभी तक पद पर आईएफएस अफसर प्रताप सिंह पदस्थ थे। आईएएस तंबोली के पास एनआरएचएम के एमडी का प्रभार है। वे उसके साथ दवा खरीदी करने वाली संस्था की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। प्रशासनिक जानकारों ने बताया कि आईएफएस सिंह अक्टूबर में रिटायर होने वाले हैं। वर्तमान में वे स्वास्थ्य विभाग के कमिश्नर प्रभारी डीएमई हैं। नसबंदी कांड के बाद राज्य के दवा खरीदी सिस्टम पर सवाल उठे थे। उसके बाद से ही दवा खरीदी का प्रशासनिक ढांचा बदलने की चर्चा थी।