पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारात में डांस को लेकर बलवा

बारात में डांस को लेकर बलवा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| शक्तिनगर में सोमवार रात बारात में नाचे को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद बलवा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पंडरी पुलिस की टीम बल के साथ पहुंची। तब तक आरोपी फरार हो गए थे। मारपीट में एक युवक को गंभीर चोट आई है, जिसे मोवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। शक्ति नगर में टिकरापारा से बारात आयी थी। इस दौरान बाराती नाच रहे थे। मोहल्ले में रहने वाला राजा नामक युवक भी बारात में घुसकर नाचने लगा। अनजान युवक को देखकर बारातियों ने उसे नाचने से मना किया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। राजा ने अपने साथियों को लेकर को बुलाया और बारातियों से मारपीट शुरू कर दी। बाराती भड़क गए उन्होंने भी हमला कर दिया। सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान सड़क पर चल रही गाड़ियों से भी युवक टकरा गए। सिविल लाइन सीएसपी ने बताया कि घटना के बाद वहां बल तैनात किया गया था।