पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक में विरोध का निर्णय

स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक में विरोध का निर्णय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| स्वास्थ्यकर्मचारियों की वेतन विसंगतियों, चार स्तरीय वेतनमान, पदोन्नति और अस्पतालों के निजीकरण के विरोध सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर सोमवार को एक बैठक आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा बुलाई गई इस बैठक में प्रांतीय पदाधिकारियों सहित जिलाध्यक्ष भी शामिल हुए।



संघ महामंत्री आलोक मिश्रा और आरडी दीवान के अनुसार, स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों को लेकर शासन को कई बार बताया गया, लेकिन शासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसलिए संघ अपना शांतिपूर्ण विरोध जारी रखेगा। बैठक की अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष ओपी शर्मा ने की।