पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संभाग प्रभारी नियुक्त

संभाग प्रभारी नियुक्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| कांग्रेसने सदस्यता अभियान को गति देने के लिए संभागवार प्रभारी नियुक्त किए हैं। इनमें सरगुजा संभाग के लिए बालकृष्ण पाठक, रायपुर शैलेष नितिन त्रिवेदी, दुर्ग देवव्रत सिंह, बिलासपुर अटल श्रीवास्तव और बस्तर संभाग के लिए राजेश तिवारी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।





उधर जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव के लिए चार और प्रभारी तैनात कर दिए गए हैं। दुर्ग के लिए अरुण वोरा, कोरबा के लिए बोधराम कंवर, कोरिया के लिए बालकृष्ण पाठक और बलौदाबाजार के लिए जनकराम वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।