- Hindi News
- राप्रसे के चार अफसरों को िमली आईएएस में पदोन्नति
राप्रसे के चार अफसरों को िमली आईएएस में पदोन्नति
केंद्रने राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अफसरों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत कर दिया है। राज्य संवर्ग में वर्ष 2011,12 में हुई रिक्तियों की पूर्ति के लिए केंद्र ने नवंबर मध्य में डीपीसी की थी।
विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश एवं राज्य शासन की सहमति के बाद लोक कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने 4 अधिकारियों को आईएएस अवार्ड दिया है। इनमें टोपेश्वर वर्मा, नील नीलमणि एक्का (अजजा), कु.जे. किंडो (अजजा), जेपी पाठक शामिल हैं। इन्हें 2015 बैच अलाट किया गया है।
इसके पूर्व पिछले माह केंद्र ने शारदा वर्मा को एलायड सर्विसेस कैडर से आईएएस पदोन्नत किया था। 178 अफसरों वाले छत्तीसगढ़ के आईएएस कैडर में 144 अधिकारी हो गए हैं। वहीं मई-जून में सीधी भर्ती के सात युवा आईएएस अधिकारी और आएंगे। ये सभी 2014 बैच के होंगे। इन्हें जिलों में सहायक कलेक्टर के पद पर पोस्टिंग दे दी गयी है।
मसूरी अकादमी में प्रशिक्षण पूरा कर सभी मई में सीधे जिलों में ज्वाइनिंग देंगे।