पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल वाले बाबा का उर्स 12 से, सजेगी महफिल

अस्पताल वाले बाबा का उर्स 12 से, सजेगी महफिल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हजरतसैय्यद बंदे अली शाह रहमतुल्लाह अलैह अस्पताल वाले बाबा का पांच दिवसीय सालाना उर्स 12 से 16 फरवरी तक मनाया जाएगा। उर्स पाक की शुरुआत 12 फरवरी को बाद नमाज मगरीब शाम 7 बजे होगी। रात 9 बजे चिश्तिया ग्रुप सुफियाना कलाम पेश करेगा। 13 फरवरी को रात 10 बजे अंतर्राष्ट्रीय कव्वाल रईस भारती कानपुर वाले कव्वाली पेश करेंगे। इसी कड़ी में 14 फरवरी को रात 9 बजे बिहार के हजरत डॉ. जौहर मियां शाफियाबादी तकरीर करेंगे। 15 फरवरी को शाम 5 बजे शाही संदल और चादरपोशी का प्रोग्राम रखा गया है।

इसी रात 10 बजे हिफजुर रहमान हकीमी कोटा राजस्थान वाले समां महफिल का अहतराम करेंगे। 16 फरवरी को सुबह 9 बजे कुल की फातेहा के साथ आम लंगर तकसीम किया जाएगा। उर्स पाक के दौरान रोज बाद नमाज मगरीब आम लंगर का एहतराम किया गया है। यह जानकारी देते हुए अस्पताल वाले बाबा के खादिमए आस्ताना सैय्यद जाफर अली ने संदल चादर शरीफ अदब के साथ निकालने की अपील की है।