- Hindi News
- राजपूत क्षत्रिय महासभा का 51वां अधिवेशन डोंगरगढ़ में 14 फरवरी से
राजपूत क्षत्रिय महासभा का 51वां अधिवेशन डोंगरगढ़ में 14 फरवरी से
रायपुर | राजपूतक्षत्रिय महासभा का 51वां दो दिवसीय वार्षिक महाधिवेशन 14-15 फरवरी को डोंगरगढ़ में आयोजित किया गया है। मां बम्लेश्वरी छीरपानी मंदिर परिसर में आयोजित अधिवेशन में प्रदेश के कोने-कोने से लोग आएंगे। पहले दिन महाराणा प्रताप ज्योति रथयात्रा के अलावा अधिवेशन का उद्घाटन और विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ, रमन सिंह विवाह योग्य युवक-युवतियों परिणय हेतु वार्षिक शौर्य पत्रिका का विमोचन करेंगे। दूसरे दिन रंगोली, मेहंदी, परिचय सम्मेलन, खुला अधिवेशन, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान और नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर महासभा के अध्यक्ष ठा. भूपेंद्र सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे।