पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेतन बढ़ाने और अंशकालिकों को नियमित करने की मांग

वेतन बढ़ाने और अंशकालिकों को नियमित करने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | छगअंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ने सम्मानजनक वेतन की मांग को लेकर फिर से आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ का कहना है कि उन्होंने राजनांदगांव के पूर्व सांसद मधुसूदन यादव के कहने पर डेढ़ माह तक चले आंदोलन को खत्म किया था, लेकिन यादव ने आश्वासन के बाद भी हमारी समस्याओं को तो मुख्यमंत्री के सामने रखा और उनसे मिलवाया। संघ अंशकालिक स्कूल सफाई कर्मियों को नियमित करने और कलेक्टर दर पर वेतन की मांग कर रहे हैं। फिलहाल सफाईकर्मियों को 33 रुपए के हिसाब से 1296 रुपए मासिक वेतन मिल रहा है। संघ ने मांग मानने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।