वीजा-नागरिकता मामले में िशविर 18 19 को
रायपुर| पाकिस्तानसे भारत आए लोगों के वीजा और नागरिकता के लंबित मामलों के निराकरण के लिए 18 और 19 फरवरी को कलेक्टोरेट कार्यालय में दो दिवसीय शिविर लगाया जा रहा है। गृह मंत्रालय के अधिकारी यहां मामलों का निराकरण करेंगे। प्रदेशभर में लगभग दो हजार पाकिस्तानी सिंधी छत्तीसगढ़ में है। ज्यादातर को यहां निवास करते हुए सात साल या उससे अधिक हो गया है, लेकिन उन्हें तो लांग टर्म वीजा ही मिल पाया है और ही नागरिकता मिली है। कई आवेदन सालों से लंबित है, जिनका निराकरण नहीं हो पाया है। इसलिए शिविर में सभी लोगों को पासपोर्ट, आवासीय प्रमाण, 500 रुपए का चालान लेकर शिविर में उपस्थित होने कहा गया है।
लांग टर्म वीजा के लंबित मामले भी यहां लाए जा सकते हैं। पहले दिन सिर्फ रायपुर के बाहर के मामलों का निराकरण होगा।