पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच बीमारियों की एक वैक्सीन पेंटावेलेंट आएगी 26 तक

पांच बीमारियों की एक वैक्सीन पेंटावेलेंट आएगी 26 तक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | अबपेंटावेलेंट वैक्सीन तीन नहीं, चार बीमारियों से बचाव के लिए कारगर होगी। हाल ही में केंद्र सरकार ने इस वैक्सीन में निमोनिया मस्तिष्क ज्वर से बचाव की दवा डाली है। पहले इसमें हेपेटाइटिस-बी डीपीटी से बचाव के लिए वैक्सीन तैयार की गई थी।राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुभाष पांडेय ने बताया कि यह वैक्सीन 26 फरवरी तक पहुंच जाएगी। पहली खेप में 4 लाख डोज आने की संभावना है। यह वैक्सीन छह सप्ताह उम्र के बच्चों को लगाई जाएगी। यह तीन डोज का होगा। दूसरा डोज 10वें सप्ताह तीसरा डोज 14वें सप्ताह में लगेगा। उन्होंने बताया कि हर माह 50 से 60 हजार डोज की जरूरत पड़ेगी।