पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूप छांव के मौसम के बीच गर्मी का एहसास

धूप-छांव के मौसम के बीच गर्मी का एहसास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनवायरमेंट रिपोर्टर | रायपुर

राजधानीसमेत पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज सुबह से शाम तक अलग-अलग रहा। राजधानी में धूप-छांव की लुकाछिपी रही, लेकिन जब-जब धूप निकली, गर्मी भी महसूस हुई। बिलासपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार छत्तीसगढ़ में तीन दिशाओं से हवा रही है। इसलिए हर घंटे मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

राजधानी में सुबह से शाम तक हल्के बादल रहे। दोपहर में थोड़ी-थोड़ी देर के लिए धूप निकलती रही। इस दौरान हल्की गर्मी का एहसास भी हुआ। दोपहर का तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। रात में ठंड लगभग गायब है। सोमवार की रात पारा 17 डिग्री से भी अधिक रहा। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है।

कुछजगह बारिश

मंगलवारको पेंड्रारोड और अंबिकापुर में पिछले 24 घंटे में लगभग दो मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश रात में हुई लेकिन दिन में धूप निकली, इसलिए तापमान 23-24 डिग्री पर पहुंच गया। रात का तापमान कुछ कम रहकर 11 डिग्री के आसपास पहुंचा।

इनदिशाओं से हवा

दक्षिण-पूर्वसे रही हवा अपने साथ बंगाल की खाड़ी से बादल ला रही है। उत्तर भारत से आने वाली हवा ठंडी है, इसलिए सुबह हल्की ठंड भी लग रही है। दोपहर में उत्तर-पश्चिम के रेगिस्तानी इलाकों से आने वाली सूखी हवा भी रही है।

ऐसा रहेगा मौसम

लालपुरमौसम केंद्र के सहायक मौसम विज्ञानी पीएल देवांगन के अनुसार तीन दिशाओं की हवा से तीन तरह का मौसम है। फरवरी में ऐसा होता है। यह स्थिति एक-दो दिन रहेगी। अगले चार-पांच दिन में एकाध जगह बूंदाबांदी हो सकती है। राजधानी में भी बदली रहेगी।