बैकों का कमीशन कम करे रिजर्व बैंक
बैंकस्वैप मशीन की कमीशन दर में एकरूपता और रेट कम करने की मांग को लेकर रायपुर सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी रिजर्व बैंक रायपुर के अफसरों से मिले।
सराफा एसोसिएशन के सदस्यों ने इस संदर्भ में रिजर्व बैंक के मुंबई मुख्यालय के नाम एक पत्र भी सौंपा। एसोसिएशन अध्यक्ष हरख मालू ने कहा कि संगठन के सदस्यों का अलग-अलग बैंकों में खाता है, जहां स्वैप मशीन से भुगतान की सुविधा है।
लेकिन सभी बैंकों में कमीशन दर अलग-अलग है। कमीशन बड़ा रहता है, इसलिए उनका फायदा प्रभावित हो रहा है। एसोसिएशन ने मांग की कि सराफा कारोबारियों को सहूलियत देने के लिए कमीशन में एकरूपता लाई जानी चाहिए। साथ ही, दर भी कम होनी चाहिए।