पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचबीएन डायरेक्टर को रायपुर नहीं ला पाई पुलिस

एचबीएन डायरेक्टर को रायपुर नहीं ला पाई पुलिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| प्रदेशमें करोड़ों की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी एचबीएन के डायरेक्टर हरमंदर सिंह शरण को पुलिस रायपुर नहीं ला पाई। दिल्ली में गिरफ्तारी के बाद राजधानी पुलिस की टीम उसे लेने गई थी। हरमंदर ने बीमारी का हवाला देकर दिल्ली कोर्ट में जमानत की अपील की। दिल्ली कोर्ट ने 10 फरवरी को रायपुर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था। इसके बावजूद रायपुर पुलिस की टीम वहां से खाली हाथ लौट आई। इस नाकामी के लिए वहां जाने वाले एएसआई को जिम्मेदार मानते हुए सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को ट्रांजिट रिमांड में लाने की तैयारी थी लेकिन वह पहले ही अस्पताल में भर्ती हो गया। कोर्ट में उसके वकील ने जमानत के लिए अपील की थी। उसके वकील ने डाक्टरी रिपोर्ट के आधार पर हरमंदर को कोर्ट में पेश होेने की हालत में नहीं होना बताया है। कोर्ट ने हरमंदर को तीन दिन बाद 13 फरवरी को पेश होने का समय दिया है। हरमंदर सिंह चीन भागने की तैयारी में था। दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट से उसे गिरफ्तार किया आईजी जीपी सिंह ने एसआईसी में पदस्थ एएसाई ललन सिंह राजपूत को सस्पेंड कर दिया गया।