पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नकली केरोसीन की कालाबाजारी में टैंकर मालिक गिरफ्तार

नकली केरोसीन की कालाबाजारी में टैंकर मालिक गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| नकलीकेरोसीन की कालाबाजारी मामले में देवेन्द्र नगर पुलिस ने टैंकर मालिक ओडिशा के कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस रिमांड में लिया है। अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कटक निवासी नारायण सबरी टैंकर चलता है। ओडिशा के अलावा छत्तीसगढ़ में उसकी गाड़ी चलती है। केरोसीन की कालाबाजारी में जब देवेन्द्र नगर में दबिश दी थी, वहां नारायण का एक टैंकर बरामद हुआ था। 27 दिसंबर की रात को देवेन्द्रनगर के टिंबर मार्केट में मंदिर हसौद डिपो से निकले टैंकर को पुलिस के साथ खाद्य विभाग की टीम ने 12 हजार लीटर नकली केरोसिन के साथ पकड़ा गया था।



जांच में पाया गया कि टैंकर में केरोसीन में केमिकल मिलाकर बाहर भेजा जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने कांग्रेसी नेता सुभाष साव, कारोबारी आनंद अग्रवाल सहित 7 लोगों को पहले गिरफ्तार किया है।