पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झिल्ली की आदत बदलवाएंगे बच्चे

झिल्ली की आदत बदलवाएंगे बच्चे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मॉल के स्टोर पर छापा

नगरनिगम की राजस्व टीम ने मंगलवार सड्डू स्थित एक बड़े मॉल के स्टोर में छापा मारा तथा छह क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन केरी बैग जब्त कर लिया। छापामार दस्ते के लोगों ने स्टोर में मौजूद कस्टमर्स से भी कहा कि पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करें। निगम कमिश्नर अवनीश कुमार शरण ने कहा कि इस स्टोर पर अगली बार जांच में पॉलीथिन के केरी बैग मिले तो इसे सील कर दिया जाएगा।

बलौदाबाजारमें संकल्प

बलौदाबाजार की संस्कार उच्चतर माध्यमिक शाला के 300 से ज्यादा बच्चों ने नो पॉलीथिन की शपथ ली। प्राचार्य अखिलेश त्रिवेदी ने बच्चों को शपथ दिलाते हुए कहा कि अब कोई भी छात्र यहां पॉलीथिन केरी बैग लेकर नहीं आएगा। बलौदा बाजार कलेक्टर राजेश सुकुमार टोप्पो ने निरीक्षण कर बाजार में पॉलीथिन जब्त करने के लिए निर्देश दिए हैं।

धमतरीमें हुई शपथ

नो-पॉलीथिनअभियान को लेकर धमतरी की डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय बालक स्कूल के 426 बच्चों ने पॉलीथिन केरी बैग का इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प तो लिया ही, यह भी कहा कीि अपने घर और मोहल्लेवालों को भी समझाएंगे। खेल शिक्षक एमआर बाबर ने बच्चों को नो-पॉलीथिन की शपथ दिलाई। स्कूल में झिल्ली प्रतिबंधित भी कर दी गई।

फाफाडीह के ओम कॉम्प्लेक्स में हर उम्र के लोगों ने पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प लिया और वादा किया कि पर्यावरण बचाने के लिए इस मुहिम में दैनिक भास्कर के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे तथा एक-दूसरे को जागरुक भी करेंगे। कॉलोनी के अध्यक्ष आर के गुप्ता ने कहा कि हम सभी को शहर में पॉलीथिन को रोकने का प्रयास करना चाहिए। यहीं की पी सुधा राव ने कहा कि इसकी फैक्ट्रियों पर सख्ती करनी होगी। शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए ऐसी सभी चीजों का बहिष्कार होना चाहिए।

दैिनक भास्कर