पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम ने मुंबई मेें निवेशकों को बताईं छत्तीसगढ़ की संभावनाएं

सीएम ने मुंबई मेें निवेशकों को बताईं छत्तीसगढ़ की संभावनाएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर|मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने मंगलवार को मुम्बई में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जुड़े प्रमुख निवेशकों को सम्बोधित किया। उन्होंने नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर सर्विसेस कम्पनी (नेस्कॉम) के कार्यक्रम में आईटी के क्षेत्र में राज्य की खूबियों का पावर पाइंट प्रेजेंटेशन दिया।

आईटी की 30 बड़ी कम्पनियों ने, जो नेस्कॉम की सदस्य हैं, मुख्यमंत्री का प्रस्तुतिकरण देखने के बाद छत्तीसगढ़ में पूंजी निवेश में काफी गहरी दिलचस्पी दिखाई। डॉ. सिंह ने राज्य में इस सेक्टर में पूंजी निवेश के लिए सात प्रमुख कारण भी गिनाए। उन्होंने कहा- हमारे यहां आईटी क्षेत्र में व्यवसाय शुरू करने के लिए किसी प्रकार के पूर्व अनुमोदन की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को प्रदेश सरकार द्वारा हाल में ही जारी अपनी इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की पंचवर्षीय नई नीति के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि मेक-इन-इंडिया की तर्ज पर मेक-इन-छत्तीसगढ़ की परिकल्पना करते हुए हमने अपनी उद्योग नीति और आईटी नीति में कुछ संशोधन किया है। आईटी सेक्टर के लिए नये रूप में एक नई नीति जारी की है। हमने इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी और आईटी समर्थित सेवाओं में अपनी इस नवीन नीति के तहत पूंजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई आकर्षक प्रावधान किए हैं।