पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नागपुर से रखी जाएगी नक्सलियों पर नजर

नागपुर से रखी जाएगी नक्सलियों पर नजर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|एयरफोर्स कीएमआई-17 वी5 हेलिकॉप्टर की नई यूनिट नागपुर में स्थापित की जा रही है। यह नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान में परिवहन में सहायता प्रदान करेगी। इधर 28 फरवरी से नंदिनी बेस कैंप से अनमेन एरियल व्हीकल (यूएवी) उड़ान भरना शुरू कर देगा। फिलहाल इसका संचालन बेगमपेठ (आंध्रप्रदेश) बेस कैंप से किया जा रहा रहा है जो प्रभावित इलाके से करीब 500 किमी की दूरी पर होने की वजह से प्रभावी साबित नहीं हो पा रही। नंदिनी बेस कैंप से यूएवी का संचालन गेम चेंजर का काम कर सकता है। क्योंकि एक यूएवी करीब 20 घंटे तक लगातार उड़ान भर सकती है।



जबकि नक्सलियों का प्रभाव क्षेत्र 900 से 1000 किमी के दायरे में है। नंदिनी नक्सल प्रभवित क्षेत्र दक्षिण बस्तर, गड़चिरोली (महाराष्ट्र) सहित वेस्टर्न ओडिसा झारखंड से समान दूरी पर है। लिहाजा कम समय पर प्रभावित क्षेत्र पहुंच कर यूएवी के सक्रिय होने से नक्सली गतिविधियों की मानीटरिंग आसान हो जाएगा। नंदिनी में कंट्रोल रूम होने से यूएवी से सेट लाइट के माध्यम से मिलने वाले इनपुट को तत्काल संबंधित इलाके में तैनात को फारवर्ड किया जा सकता है।



नागपुर में हेलिकॉप्टर की नई यूनिट

इधर एयरफोर्स एमआई-17 वी5 हेलिकॉप्टर की नई यूनिट नागपुर में स्थापित की जा रही है। यह जगदलपुर में नक्सल विरोधी अभियान में लाजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराएगी। फिलहाल 6 एमआई-17 हेलिकॉप्टर गोरखपुर (यूपी) में तैनात हैं। नक्सल विरोधी अभियान के लिए रांची, रायपुर जगदलपुर से डिमांड आने पर यहां से एयरफोर्स ये हेलिकॉप्टर भेजती है।