- Hindi News
- मंदिर में सेंध, दानपेटी ले उड़े चोर, जांच शुरू
मंदिर में सेंध, दानपेटी ले उड़े चोर, जांच शुरू
टिकरापाराइलाके में चोरों ने मंदिर की छत्र और दानपेटी का ताला तोड़कर करीब 55 हजार रुपए की चोरी कर ली। चोरों के बारे में अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टिकरापारा पुलिस के अनुसार दावड़ा कालोनी टिकरापारा के पास मंगलवार-बुधवार की रात भैरव सोसाइटी के भैरव मंदिर में चोरी हुई है। भैरव नाथ की चांदी की छत्र, छह नग छल्ला, नोट और सिक्के चोरी हुए हैं। अनुमानित कीमत लगभग 55 हजार रुपए है। प्रार्थी विनोद कुमार जैन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।