- Hindi News
- अग्निकांड पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग
अग्निकांड पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग
अग्निकांड पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग
रायपुर| अवंतिविहार स्थित राजीव गांधी नगर के अग्नि पीड़ित परिवारों को कलेक्टर से मुआवजा देने की मांग मधुसूदन दास फाउंडेशन ने की है। बीते दिनों यहां आग लगने से एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई थी, जबकि सात घर जलकर खाक हो गए थे। फाउंडेशन के संयोजक दानीराम नायक, अध्यक्ष गोपाल बाघ, नेमराज बाघ संतोष हिया, राजेश बेसरा के साथ ही उत्कल जन एकता कल्याण और उत्कल विकास मंच के नवीन नायक सहित अन्य सदस्य कलेक्टर से मिले और उन्हें तत्काल मुआवजा देने की मांग की। वहीं एसोसिएशन फॉर सोशल अवेयरनेस समाज सेवा के सदस्यों ने घटना के दूसरे दिन पीड़ितों को चावल और दाल वितरित किया।