- Hindi News
- कलेक्टर्स कांफ्रेंस 13 को, बोर्ड परीक्षा की तैयारी की भी होगी समीक्षा
कलेक्टर्स कांफ्रेंस 13 को, बोर्ड परीक्षा की तैयारी की भी होगी समीक्षा
रायपुर| राष्ट्रीयस्वच्छता अभियान, वन बाधित काम, सिटी बस प्रोजेक्ट, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सांसद और विधायकों की निधि से होने वाले काम, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, कस्टम मिलिंग, शहर में फैले पीलिया और स्वाइन फ्लू की रोकथाम समेत कई मुद्दों पर संभाग के कमिश्नर ने 13 फरवरी को कलेक्टर्स कांफ्रेंस बुलाई है। इसमें रायपुर, धमतरी, महासमुंद, बलौदाबाजार, गरियाबंद, दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, बेमेतरा एवं बालोद के कलेक्टर शामिल होंगे। इन मुद्दों के साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष केडीपी राव इस साल दसवीं-बारहवीं परीक्षा की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की संभागीय बैठक लेंगे। परीक्षा की समीक्षा के लिए सभी जिलों के एसपी, जिला शिक्षा अधिकारी और सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग के अफसरों को भी बुलाया गया है।