पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत सचिव गए हड़ताल पर

पंचायत सचिव गए हड़ताल पर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निजीखातों में वेतन भुगतान, वरिष्ठ एवं कनिष्ठों के वेतनमान में ग्रेड पे देने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदेश के हजारों पंचायत सचिव बुधवार से हड़ताल पर चले गए हैं। प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष घनश्याम दास गिधौड़े ने बताया कि संघ ने ये हड़ताल बुलाई है, जिसमें 9717 पंचायत सचिव शामिल हुए हैं।

पंचायत सचिवों के अनिश्चितकालीन हड़ताल से दस हजार ग्राम पंचायतों में बुधवार को होने वाले नवनिर्वाचित सरपंचों और पंचों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम प्रभावित रहे। संघ का कहना है कि उन्होंने पिछले साल 1 दिसंबर सरकार को पांच सूत्रीय मांगों से अवगत कराया था, लेकिन सरकार ने उन मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। संघ ने इसके लिए अफसरशाही को दोषी ठहराया है। संघ का कहना है कि पंचायत सचिवों ने 146 विकासखंड़ों में जाकर धरना दिया है, वहीं धरसींवा, आरंग, अभनपुर, तिल्दा विकासखंड के पंचायत सचिवों ने रायपुर में धरना दिया है।

हड़ताली पंचायती सचिवों की मांग है कि रिक्त पदों पर करारोपण और सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी के पद को यथावत रखते हुए शत-प्रतिशत पदोन्नति की मांग रखी है।