- Hindi News
- अवंति विहार के लोग तीन दिन में खुद हटाएंगे बैरिकेड
अवंति विहार के लोग तीन दिन में खुद हटाएंगे बैरिकेड
तेलीबांधासे अवंति विहार की ओर जाने वाले रास्ते पर की गई बेरिकेडिंग को अब इलाके के लोग खुद हटाएंगे। बुधवार को वार्ड पार्षद की मौजूदगी में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर तीन दिनों के भीतर ट्रैफिक अमला बेरिकेड नहीं हटाता है तो इलाके के लोग खुद यह काम करेंगे।
इलाके के समाजसेवी राजकुमार राठी ने बताया की रास्ता बंद किए जाने की शिकायत पहली बार पुलिस अधीक्षक ओपी पॉल से की गई थी। उन्होंने अपने मातहत अधिकारियों को इस पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा था। इसके बावजूद बेरिकेड नहीं हटाए गए। फिर इलाके के लोग आईजी के पास भी गए लेकिन नतीजा सिफर रहा। बेरिकेडिंग की वजह से इलाके के लोगों को हो रही परेशानी को लेकर बुधवार को पार्षद शारदा पटेल की मौजूदगी में हुई बैठक में खुद बेरिकेडिंग हटाने का निर्णय लिया गया। राठी ने बताया कि बेरिकेडिंग के चलते अवंति विहार, कचना,कविता नगर,गीतांजलि नगर ,शंकर नगर,गायत्री नगर जाने वाले हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को लंबी दूरी तय करके अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है।
सिस्टम का विरोध
नहीं, सिग्नल की मांग
बेरिकेडिंगसे प्रभावित इलाके के लोगों का कहना है कि वे ट्रैफिक सिस्टम दुरुस्त करने के लिए किए जा रहे प्रयासों का विरोध नहीं कर रहे हैं, वे तो सिर्फ बेरिकेड हटाकर वहां ट्रैफिक सिग्नल लगाने की मांग कर रहे हैं, ताकि आम लोगों को आवाजाही में परेशानी हो और ट्रैफिक व्यवस्था भी बनी रहे।