बस का ब्रेक फेल, तीन घायल
बुधवारकी शाम को नंदनवन चंदनीडीह के पास श्रीराम ट्रेवल्स की बस का ब्रेक फेल हो जाने से तीन लोग घायल हो गए। बस में सवार एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई है।
उसे आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आमानाका पुलिस के अनुसार बस चालक चंदन सेन दुर्ग से रायपुर रहा था। शाम को पांच बजे के आसपास बस नंदनवन मोड़ के पास पहुंची थी कि उसका पट्टा टूट गया। बस अनियंत्रित होकर साइड की तरफ मुड़ी। यहां सड़क पर फल बेच रही एक महिला उसकी चपेट में गई। हालांकि उन्हें मामूली चोट आई है। बस सड़क के किनारे पेड़ से टकराकर रुक गई। बस में सवार तीन लोगों को भी चोट आई है। उनमें गणेश राम मरावी को गंभीर चोटें बताई जा रही है।
उसे तत्काल आंबेडकर अस्पताल रिफर किया गया।
पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।