पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शेर अली आगा अस्पताल वाले बाबा के दर पर आज से अकीदत का मेला

शेर अली आगा-अस्पताल वाले बाबा के दर पर आज से अकीदत का मेला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हजरतसैय्यद शेर अली आगा(बंजारी चौक वाले बाबा)और हजरत सैय्यद बंदे अली शाह(अस्पताल वाले बाबा)का उर्सपाक 12 फरवरी गुरुवार से शाही संदल पेश होने के साथ ही शुरू हो जाएगा। राज्य का सबसे बड़ा अकीदत का जलसा होने के कारण छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र और ओडिशा से भी अकीदतमंद हाजिर होते हैं। इस मौके पर आस्ताने के चारों ओर का इलाका रौशन किया गया है।

बंजारी वाले बाबा के उर्स पाक की शुरुआत दरगाह के सज्जादानशीन मोहम्मद शमीम रिजवी अशरफी के मकान बांसटाल से शाही संदल निकालकर होगी। बंदे अली शाह बाबा के उर्स पाक की शुरुआत शाम 7 बजे दरगाह परिसर में परचम कुसाई के साथ की जाएगी। 16 फरवरी को कुल की फातिहा के साथ दोनों मजारों के उर्स पाक का समापन होगा।

येहोंगे कार्यक्रम

बंजारीवाले बाबा की मजार में शादी चादर पेश करने के बाद सैय्यद अरशद मियां अशरफी परचम कुसाई की रस्म अदा करेंगे। चादर पेश करने के बाद रात में सईद फरीद निजामी शमा महफिल पेश करेंगे। 13 फरवरी को ऑल इंडिया नातिया मुशायरा होगा। 14 को सैय्यद अशरफ मियां अशरफी किछौछा और हजरत तौसिफ रजा की तकरीर होगी। 15 को रात 10 बजे सैय्यद मेहमूद अशरफ मियां और हजरत सैय्यद काजिम पाशा की तकरीर होगी। 16 फरवरी को सुबह 7:35 को कुल की फातिहा होगी। इसी रोज रात 8 बजे सैफ-सुहैल सूफियाना कव्वाली पेश करेंगे।

उर्स पाक की शुरुआत से पहले बुधवार की रात रोशनी से जगमग बंजारीवाले बाबा की दरगाह।

टिकरापारा पुलिस लाइन के पास स्थित मजार हजरत सैय्यद फातेशाह वली का उर्स पाक समारोह 14 फरवरी से मनाया जाएगा। पहले दिन शाम लगभग 5 बजे फातेशाह मैदान से शाही चादर निकाली जाएगी, जो शहर का गश्त करते हुए वापस मजार शरीफ पहुंचेगी। 15 फरवरी को सुबह 8 बजे कुल की फातिहा होगी। 16 फरवरी को ईशा की नमाज के बाद रात लगभग 9 बजे मौलाना मोहम्मद इकबाल रिजवी, मस्जिद के पेश इमाम मौलाना नजीर अहमद की तकरीर होगी। उर्स पाक कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने लोगों से सभी कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

रईस भारती की होगी कव्वाली

अस्पतालवाले बाबा के उर्स पाक के पहले दिन 12 फरवरी को रात 9 बजे चिश्तिया ग्रुप सूफियाना कलाम पेश करेगा। 13 फरवरी को रात 10 बजे कानपुर के कव्वाल रईस भारती की कव्वाली होगी। 14 को छपरा बिहार के डॉ. जौहर मियां शाफियाबादी की तकरीर होगी। 15 फरवरी को शाही चादर निकाली जाएगी जो शहर का गश्त करते हुए वापस मजार शरीफ पहुंचेगी। रात 10 बजे हिफजुर रहमान हकीमी कोटा राजस्थान सुफियाना कलाम पेश करेंगे।

आतिशबाजी और बैंड लाने की अपील

दोनों उर्स पाक कमेटी के पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की है मजार शरीफ में चादर पेश करने के दौरान सादगी और अदब का परिचय दे। इसलिए किसी भी तरह की आतिशबाजी, बैंड बाजा या डीजे का उपयोग करें। आस्ताने के चारों ओर ट्रैफिक सिस्टम को व्यवस्थित रखने और अकीदतमंदों की सहूलियत को देखते हुए शहरभर से आने वाली सभी चादरों को समारोह के लिए बनाए गए शाही गेट के पास रोक दिया जाएगा। वहां से अकीदतमंद चादर को अपने सिर पर रखकर अदब के साथ मजार शरीफ में दाखिल होंगे। अजमेर शरीफ में भी चादर पेश करने इसी तरह का सिस्टम लागू है।