पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| परिवहनविभाग के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अधिकारियों के रवैए के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का कहना है कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, रायपुर में पदस्थ एक लिपिक को 5 महीने पहले एक दिन के विलंब की वजह से निलंबित कर दिया गया था। वहीं निलंबन के संबंध में अभी तक अधिकारियों द्वारा आरोप-पत्र भी नहीं दिया गया है, जबकि नियमानुसार तीन महीने में आरोप-पत्र देकर कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा जाता है। संघ का कहना है कि निलंबित कर्मचारी ने कई बार विभाग में पत्र व्यवहार किया, लेकिन अधिकारी जवाब नहीं दे रहे हैं।