- Hindi News
- बेटी बचाओ मंच की शहर उपाध्यक्ष बनाई गईं अंजना भट्टाचार्य
बेटी बचाओ मंच की शहर उपाध्यक्ष बनाई गईं अंजना भट्टाचार्य
रायपुर|नारी हितोंके लिए काम कर रहे संगठन बेटी बचाओ मंच की शहर उपाध्यक्ष अंजना भट्टाचार्य बनाई गई हैं। मंच के प्रांताध्यक्ष ललित मिश्रा ने उनकी नियुक्ति की है। शहर अध्यक्ष सायरा खान ने बताया कि इस नियुक्ति के लिए शहर महासचिव मिथिला अग्रवाल ने प्रस्ताव रखा था। इसके बाद उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया।