पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुनबी समाज सम्मेलन में महिला शक्ति और प्रतिभाअों का करेगा सम्मान

कुनबी समाज सम्मेलन में महिला शक्ति और प्रतिभाअों का करेगा सम्मान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर|कुनबी समाजसंगठन की ओर से 15 फरवरी को कोटा में समाजिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने वालों और प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। समाज के विरोध सचिव नेतराम नाकतोड़े ने बताया कि इस मौके पर समाज छत्रपति शिवाजी की जयंती भी मनाएगा। इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सम्मेलन की शुरुआत दोपहर 12 बजे सदस्यों के पंजीयन के साथ होगा। महिला मंडल की ओर से बच्चों के लिए रंगोली, भाषण के अलावा खेलकूद का आयोजन रखा गया है।

इस दौरान अलग-अलग क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। नाकतोड़े नेबताया कि आगामी 22 फरवरी को दुर्ग के जुनवानी रोड स्थित कुनबी समाज भवन में कुनबी समाज महासंघ की बैठक रखी गई है।