- Hindi News
- महाशिव यज्ञ मेला और विराट सत्संग महोत्सव की जारा में शुरुआत
महाशिव यज्ञ मेला और विराट सत्संग महोत्सव की जारा में शुरुआत
रायपुर| पलारीब्लॉक के ग्राम जारा में बुधवार को सात दिवसीय महाशिव यज्ञ मेला और विराट सत्संग महोत्सव की शुरुआत हुई। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल मौजूद थे। उन्होंने सिद्धेश्वर धा मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने नशा मुक्त हो चुके गांव को 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि जारा के ग्रामवासियों ने नशा मुक्ति के लिए जो प्रयास किया है, इसका अनुसरण दूसरे गांवों को भी करना चाहिए।