पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैवल्यधाम की वर्षगांठ पर जिनेंद्र भक्ति महोत्सव की शुरुआत कल

कैवल्यधाम की वर्षगांठ पर जिनेंद्र भक्ति महोत्सव की शुरुआत कल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर|श्वेतांबर जैनसमाज का छत्तीसगढ़ में प्रमुख तीर्थ माने जाने वाले कैवल्यधाम की सातवीं वर्षगांठ के मौके पर दो दिवसीय जिनेंद्र भक्ति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 13 और 14 फरवरी को होने वाले इस आयोजन में शामिल होने देश और प्रदेश से हजारों लोग धाम पहुंचेंगे। श्री कैवल्यधाम जैन श्वेतांबर ट्रस्ट के अध्यक्ष धरमचंद लूनिया,महामंत्री सुपारसचंद गोलेच्छा और सहमंत्री तिलोकचंद बरड़िया ने बताया कि महोत्सव के तहत पहले दिन अट्ठारह अभिषेक होगा। इसी तरह अंतिम दिन सत्तर भेदी पूजा का अनुष्ठान संपन्न होगा।

क्षमाटाटिया ने ली दीक्षा, बनीं जैन साध्वी र्तितीक्षा : जैनसमाज के हजारों लोगों की मौजूदगी में मुमुक्ष क्षमा टाटिया राजनांदगांव के जैन स्थानक भवन में साध्वी र्तितिक्षा बन गईं। साध्वी चंदनबाला ने मंत्रोच्चारण के साथ उन्हें दीक्षा दिलवाई। रायपुर के सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश बरलोटा ने बताया कि दीक्षा समारोह में शामिल होने छत्तीसगढ़ समेत राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र के लोग पहुंचे।