- Hindi News
- डेंटल छात्र से मारपीट, आरोपी तीन माह के लिए सस्पेंड
डेंटल छात्र से मारपीट, आरोपी तीन माह के लिए सस्पेंड
रायपुर| डेंटलकॉलेज के हॉस्टल में छात्र के साथ मारपीट करने के आरोपों में फंसे प्रकाश कौशिक को तीन माह के लिए कॉलेज से सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी छात्र को हॉस्टल से हमेशा के लिए निकाल दिया गया है। एक अन्य छात्र प्रियल शर्मा को दरवाजे का कांच तोड़ने के आरोप में हॉस्टल से बर्खास्त किया गया है। सोमवार की रात डेंटल कॉलेज के हॉस्टल में सेकंड ईयर के छात्र प्रकाश ने हनी सोनी की जमकर पिटाई कर दी थी। बुधवार को कॉलेज में एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें आरोपी छात्र दरवाजे का कांच तोड़ने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई। चार इंटर्न प्रियम ने कमेटी को दिए बयान में कहा कि पढ़ाई के दौरान हल्ला करने पर हनी ने प्रकाश को रोका था। इस पर प्रकाश ने उसकी पिटाई कर दी थी। वार्डन डॉ. संजय जादवानी ने बताया कि मामला मारपीट का है, कि रैगिंग का।