केबीसी में आएंगे सैफ अली और इलियाना
महाकरोड़पतिके शो केबीसी आपके शहर में अमिताभ बच्चन के साथ बालीवुड एक्टर सैफ अली खान और इलियाना डी क्रूज भी मौजूद रहेंगे। अमिताभ बच्चन संभवत: सैफ और इलियाना से उनकी आने वाली फिल्म फैंटम के बारे में बातचीत करेंगे।
एक्टर अजय देवगन और कामेडियन कपिल शर्मा पूर्व में केबीसी के शो में अमिताभ के साथ रहे थे, मगर किन्हीं कारणों से ये दोनों कलाकार नहीं पा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सोनी टीवी ने सैफ और इलिायान की दिवाली में रिलीज होने वाली फिल्म फैंटम के प्रमोशन के साथ ही शो रंगत लाने के लिए दोनों कलाकारों को बुलाया है। दोनों ने ही आने की सहमति दे दी है।
अमिताभके साथ डिनर
संकेतयह मिले हैं कि स्टेडियम में मौजूद लगभग 450 कंटेस्टेंट और उनके सहयोगियों के साथ ही इनविटेशन पास धारकों को सोनी टीवी के तरफ से डिनर कराया जाएगा। इस डिनर में अमिताभ बच्चन के भी शामिल होने की संभावना है। चूंकि सभी प्रतिभागियों को शाम 3 से 4 बजे के बीच स्टेडियम में आने को कहा गया है। शाम 4 बजे के बाद इंट्री बंद कर दी जाएगी। शो लगभग 6 घंटे तक चलेगा। इस दौरान स्नैक्स और डिनर भी कराया जाएगा। 150 लोगों का बुधवार को ताज गेटवे होटल में ऑिडशन हुआ। उन सभी लोगों को इनविटेशन पास दे दिए गए। गुरुवार को भी 150 लोगों बुलाया गया।
इस तरह मिल लेंगे
मीडियासे मुखातिब होने के बहाने मंत्री और आला अफसर अपने रिश्तेदारों को अमिताभ बच्चन से मिलवाने के जुगाड़ में भिड़ गए हैं। सोनी टीवी से बात की जा रही है कि बिग बी की प्रेस कांफ्रेंस करा दी जाए।