राज्य ओपन स्कूल के नतीजे
रायपुर| छत्तीसगढ़राज्य ओपन स्कूल ने बुधवार को दसवीं-बारहवीं अवसर परीक्षा के नतीजे घोषित किए। दसवीं की परीक्षा में तेरह हजार छह सौ उन्यासी छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इनमें आठ हजार तीन सौ पैंतालीस छात्र सफल रहे। सफल छात्रों का प्रतिशत 60.96 रहा। परीक्षा में इक्कीस छात्र प्रथम श्रेणी, नौ सौ 44 द्वितीय श्रेणी और सात हजार तीन सौ अस्सी तृतीय श्रेणी में पास हुए।
इसी तरह बारहवीं में सात हजार आठ सौ चौरासी परीक्षार्थी शामिल हुए। सात हजार चार सौ तिरहत्तर के नतीजे घोषित किए गए। पांच हजार तीन सौ दस सफल हुए। सफल छात्रों का आंकड़ा 71.05 रहा। इसमें दो सौ सैंतीस को पहला, एक हजार नौ सौ तिरानबे को दूसरा और तीन हजार अस्सी को तीसरा स्थान मिला।