रायपुर नगर निगम के 40 वार्ड अनारक्षित
(आरक्षण से कई दिग्गजों को सियासी झटका: पेज-6)
शहर का आरक्षण
सामान्य(40) महिला (13)
एससी09 03
एसटी 03 01
ओबीसी 18 06
कुल संख्या 70 23
रायपुर | राज्यकी सबसे बड़े रायपुर नगर निगम के 70 में से 40 वार्डों को अनारक्षित घोषित कर दिया गया। जिला प्रशासन ने रायपुर और बिरगांव निगम के अलावा जिले की तीन नगर पालिकाओं और चार नगर पंचायतों के लिए राजधानी के शहीद स्मारक भवन में गुरुवार को वार्डों का आरक्षण तय किया। रायपुर निगम में जिन 40 वार्डों को अनारक्षित किया गया, उनमें से 13 महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिए गए। पूरा आरक्षण चक्रानुक्रम पर तथा महिलाओं का आरक्षण लॉटरी से किया गया। सबसे पहले रायपुर नगर निगम तथा अंत में बीरगांव नगर निगम के 40 वार्डों के लिए आरक्षण तय किया गया।
इसके अलावा तिल्दा-नेवरा, गोबरा-नवापारा शेष|पेज9
औरआरंग नगर पालिकाओं तथा अभनपुर, माना, खरोरा तथा कूंरा नगर पंचायत के वार्डों का आरक्षण भी किया गया। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा के स्थानीय नेता बड़ी संख्या में मौजूद थे। आरक्षण के दौरान दोनों गुटों में एक-दो बार तनातनी के हालात भी बने।
निगम चुनाव