- Hindi News
- छत्तीसगढ़ को प्रोजेक्ट करने में मदद करेंगे बच्चन
छत्तीसगढ़ को प्रोजेक्ट करने में मदद करेंगे बच्चन
रायपुर. इंतजार की घड़ियां आज खत्म हो जाएंगी। मेगास्टार अमिताभ बच्चन रायपुर पहुंच चुके हैं। केबीसी के लिए उन्होंने शनिवार को दो घंटे तक आयोजन स्थल बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में रिहर्सल की। अपने हिट गाने-सारा जमाना हसीनों का दीवाना, मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है और सोना-सोना दिल मेरा सोना..... पर जमकर थिरके। मुंबई से आए डांस ट्रूप के सदस्यों ने भी उनका भरपूर साथ दिया। केबीसी आपके शहर का लाइव शो रविवार शाम 5 बजे शुरू होगा। करीब छह घंटे तक यह चलेगा। प्रतिभागियों के साथ ही इनविटेशन पास धारकों का प्रवेश दोपहर 3 से 4 बजे के मध्य होगा। शाम 4 बजे से इंट्री बंद कर दी जाएगी।
फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से उनके निवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें नया रायपुर विकास परियोजना और प्रदेश की विकास गतिविधियों पर प्रकाशित दो पुस्तकें भेंट कीं। इस दौरान बच्चन ने कहा कि इस नए राज्य को देश-दुनिया के नक्शे पर प्रोजेक्ट करने के लिए राज्य सरकार मेरी आवाज का जैसा भी उपयोग करना चाहे, वे अपनी सेवा देने के लिए तैयार रहेंगे।
{अमिताभ ने दो घंटे तक की रिहर्सल, अपने ही गानों पर नाचे
{ आज शाम पांच बजे शुरू होगा केबीसी का शो
आज रायपुर में बिग बी कहंेंगे-लॉक िकया जाए
एक झलक पाने के लिए हुजूम
अमिताभबच्चन शनिवार सुबह 9 बजे रायपुर पहुंचे। माना एयरपोर्ट पर उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों लोगों का हुजूम जुटा। एयरपोर्ट से वे सीधे होटल और फिर शाम साढ़े चार बजे इंडोर स्टेडियम पहुंच गए।
(पेज2 भी पढ़ें )
दीवानगी