पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सारा जमाना केबीसी का दीवाना...गीत के साथ ओपनिंग करेंगे बिग बी

सारा जमाना केबीसी का दीवाना...गीत के साथ ओपनिंग करेंगे बिग बी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
‘कौन बनेगा महाकरोड़पति आपके शहर में’ के लाइव शो की धमाकेदार ओपनिंग महानायक अमिताभ बच्चन याराना फिल्म के गीत ‘सारा जमाना केबीसी का दीवाना...’ से करेंगे। वे इस गाने पर मुंबई के डांस ट्रुप के साथ केबीसी के स्टेज पर डांस भी करेंगे। यही नहीं, पूरे शो के दौरान अमिताभ दो-तीन गानों पर परफार्म करेंगे। इनमें लावारिस फिल्म के गीत ‘मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है...’ भी शामिल है।

नियमित फ्लाइट से सुबह आए अमिताभ शाम साढ़े चार बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचे। केबीसी का लाइव शो रविवार को यहीं होगा। उन्हें छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह वहां लेकर गए। स्टेडियम में अमिताभ ने लगभग दो घंटे रिहर्सल की। रिहर्सल के लिए भी वे ट्रैक सूट में स्टेडियम पहुंचे। वे जैसे ही स्टेज पर चढ़े, मुंबई के डांस ग्रुप का हौसला बढ़ गया। स्टेज पर अमिताभ ने लाइट और साउंड सिस्टम को चेक किया। मेरे अंगने पर तुम्हारा क्या काम है...गीत को उन्होंने कुछ लाउड बजाने के निर्देश दिए। साउंड ठीक हुआ तो उन्होंने खुद सीटी बजाकर सहमति दी।टाप-10 के पीछे प्रतिभागी

केबीसी की हॉट सीट पर पहुंचने से पहले दो क्वालिफाइंग राउंड होंगे। उनमें प्रतिभागियों से सवाल पूछने के बाद छंटनी भी की जाएगी। टाप-10 सीटों के पीछे दोनों तरफ लगभग 100 के आसपास ही चेयर लगाई गई हैं। अमिताभ प्रतिभागियों से सवाल पूछेंगे। सही जवाब देने वाले चुनिंदा 10 लोग ही हॉट सीट पर अमिताभ के साथ होंगे।

चारोंतरफ बड़ी स्क्रीन

इंडोरस्टेडियम में चारों तरफ बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। अमिताभ हाट सीट पर पहुंचने वाले प्रतिभागी से जो भी सवाल पूछेंगे, वह इन स्क्रीन्स पर नजर आएगा। जब कंटेस्टेंट ऑडियंस पोल का चुनाव करेगा, तब इसी स्क्रीन पर दिखने वाले सवाल का जवाब ऑडियंस देगी। साथ ही महा करोड़पति के खेल में फोन फ्रेंड का आप्शन सलेक्ट करने पर भी बड़ी स्क्रीन में ही सबकुछ नजर आएगा।

अफसरोंके साथ झड़प

सोनीटीवी टीम की शनिवार को नगर निगम के अफसरों के साथ कई बार झड़प हुई। सब इंजीनियर आभास मिश्रा के साथ तो हाथापाई की नौबत भी गई। सोनी टीवी के प्रबंधकों पर वहां मौजूद सभी ने अभद्रता करने के आरोप लगाए। जोन सात के ईई संतोष पांडे ने बताया कि नगर निगम पूरा सहयोग कर रहा है, लेकिन टीवी कंपनी के कुछ सदस्यों का बर्ताव बेहद आपत्तिजनक है।

चेयर वीवीआईपी को ही