पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑटो से गिरी मासूम बच्ची रौंदकर निकल गया ट्रक

ऑटो से गिरी मासूम बच्ची रौंदकर निकल गया ट्रक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. टाटीबंधऔर चंदनीडीह के बीच शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में सात साल की बच्ची की जान चली गई। पिता के साथ आटो में बैठकर घर जा रही बच्ची मेटाडोर की टक्कर से सड़क पर गिर गई। इस दौरान पीछे से रहे ट्रक ने बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक के पिछले पहिए में आने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित लोगों ने रायपुर-कुम्हारी हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। इधर, घटना के बाद बच्ची के पिता को आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची अपने पिता कौशल बंजारे के साथ कुम्हारी के पास अपने गांव मुर्रा जा रही थी। दोनों आटो में बैठे थे। आटो सामान्य गति से अपने साइड पर चल रहा था। अचानक सामने से रही मेटाडोर से उनका आटो टकरा गया। इससे दोनों सड़क पर ही गिर गए। इसी दौरान पीछे से रहे एक ट्रक का पिछला पहिया बच्ची के ऊपर चढ़ गया। उसके पिता कौशल को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग वहां जुट गए और उन्होंने प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया। उनका कहना है कि हाईवे पर आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। पुलिस और प्रशासन की अनदेखी के कारण हादसे पर काबू नहीं पाया जा सका है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का कोशिश की। काफी देर बाद लोग शांत हुए।