पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिग बी को सुनाई कविता

बिग बी को सुनाई कविता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मूल रूप से राजिम के रहने वाले पं. ब्रम्हदत्त शर्मा ने एयरपोर्ट पर तिलक लगाकर अमिताभ बच्चन का स्वागत किया। उन्होंने बिग बी के लिए लिखी कविता भी उन्हें सुनाई।

छत्तीसगढ़ की पुण्यधरा पर कोटी-कोटी अभिनंदन है..., इस धरती की पावन माटी रोली अक्षत चंदन है.. इस माटी का तिलक लगाकर करते हम सब वंदन हैं..., सौभाग्य जगाने आए जो आपका आत्मीय अभिनंदन है, अमित आभा लिए आए हैं हम सबके चेहरे मुस्कराए हैं, महा करोड़पति बनाएंगे ऐसी एक अलख जगाए हैं,

हरि वंश में हुए हो तेजी से उदित हुए हो, क्या बखान करूं आपकी अमित आभा का, आप जया के जय हुए हो, आपके अभिषेक से हम सभी अभीभूत हैं, आप कर्मयोगी हैं...







देशभक्त हैं, भारत मां के सच्चे सपूत हैं, आपकी कुलवधु साक्षात एश्वर्या है, आपकी दौहित्री हम सब की भी आराध्या है, ऐसा सुखद सौभाग्य लेकर आप रायपुर पधारे हैं, आपका स्वागत वंदन करते धन्य भाग्य हमारे हैं, हर्षित मन से पुलकित तन से देते हम शुभकामना, हो चिरायु और यशस्वी हमारे आत्मीय स्वरूप, अमिताभ बच्चन जी छत्तीसगढ़ महतारी पूरी करे आपकी मनोकामना सहस्त्रों शुभकामनाएं