पैसेंजर्स ने ताली बजाकर किया स्वागत
राजधानी में केबीसी की शूटिंग के लिए रायपुर आए महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फ्लाइट में अन्य शहर के लोग भी आए। उन्होंने बताया कि अधिकतर लोगों को जानकारी ही नहीं थी कि अमिताभ उनके साथ इसी फ्लाइट में आएंगे। जब मुंबई एयरपोर्ट पर खड़े विमान में अमिताभ बच्चन चढ़े तो पहले तो लोगों का विश्वास ही नहीं हुआ, फिर सबने उनके स्वागत में खड़े होकर तालियां बजाईं।