- Hindi News
- नमस्कार देवियों सज्जनों... लेट्स प्ले केबीसी
नमस्कार देवियों-सज्जनों... लेट्स प्ले केबीसी
शनिवार को सिटी में हर किसी पर बिग-बी फीवर चढ़ा रहा। एयरपोर्ट से लेकर बूढ़ापारा तक लोग अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए बेताब रहे। अमिताभ ने भी हर बार हाथ हिलाकर अभिनंदन स्वीकारा।
एयरपोर्ट के बाहर अमिताभ बच्चन ने अपने इस चिर-परिचित अंदाज में हाथ हिलाकर इंतजार में खड़े हजारों लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
अमिताभ जहां से भी गुजरे, वहां उन्होंने इसी अंदाज में लोगों का अभिनंदन स्वीकारा।
छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया : मनीष पॉल
केबीसी की शूटिंग के लिए शनिवार सुबह 10.35 बजे जाने-माने एंकर मनीष पॉल भी रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान छत्तीसगढ़ और यहां रहने वालों की तारीफ में उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ सबले बढ़िया...। फ्लाइट में साथ सफर करने वाले लोगों के साथ मनीष ने फोटो भी खिंचवाई। उनसे ऑटोग्राफ लेने के लिए शहर के लोग खासकर गर्ल्स बेहद एक्साइटेड नजर आईं।
big-b live
िसटी रिपोर्टर :रायपुर
अमिताभबच्चन ब्लैक ट्रैक सूट पहनकर मुंबई से रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर स्टाफ और सिक्योरिटी के साथ ही उनके स्वागत का इंतजार कर रहे लोगों का जिंदादिली से उन्होंने अभिवादन स्वीकार किया। होटल में पूरी एनर्जी के साथ स्टाफ और सिक्योरिटी में लगे पुलिस अफसरों से विनम्रता से मिलकर उन्होंने सबका दिल जीत लिया। उनका व्यवहार देखकर पुलिस अधिकारी भी तारीफ करने लगे कि आखिर इतना बड़ा आदमी इतनी विनम्रता से सबसे कैसे मिल सकता है।
मीटिंगके बाद गंभीर लुक : होटलके कमरे से अमिताभ एक बार बाहर आए। सोनी टीवी के क्रू मेंबर्स के साथ कॉन्फ्रेंस हॉल में मीटिंग के लिए वे ट्रैक सूट में ही पहुंचे। इसके बाद वे सीएम हाउस और इंडोर स्टेडियम जाने के लिए जब कमरे से बाहर निकले, तो चिर परिचित अंदाज यानी सफेद कुर्ते पायजामे और हल्की क्रीम रंग की शॉल एक कंधे पर डालकर निकले। बिग बी के इस चिर परिचित लुक को लोग निहारते रह गए। सीएम से मुलाकात के बाद लगभग 4.30 बजे वे इनडोर स्टेडियम पहुंचे।
एकझलक पाने की कोशिश
बूढ़ापारामें रहने वालों के बीच सबसे बड़ी चर्चा का विषय यही रहा कि अमित जी कौन सी गाड़ी में निकलेंगे। चलती गाड़ी में झांककर एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहे। 3 बजे के बाद से ही बच्चे और युवा जैसे ही कोई बड़ी गाड़ी निकलती चिल्लाकर कहते वो देखो अमिताभ बच्चन और लोग उस ओर देखने लगते। बहुत-सी लेडीज घर की