पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टांगी से हमला कर डॉक्टर की हत्या

टांगी से हमला कर डॉक्टर की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम गुमगा में शुक्रवार शनिवार की दरम्यानी रात अज्ञात लोगों ने एक डॉक्टर की टांगी से वार कर हत्या कर दी। उनकी प|ी जब आज सुबह वहां पहुंचीं तो डाक्टर का रक्तरंजित शव बिस्तर से नीचे पड़ा हुआ मिला। मौके पर हत्या में प्रयुक्त की गई टांगी बरामद कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक डॉ आरबी प्रसाद गुप्ता 1994 से गांव में प्राइवेट क्लीनिक चलाते थे। क्लीनिक निवास एक ही घर में है। वे अक्सर रात में वहीं रुक जाते थे। उनका घर अंबिकापुर के गोधनपुर मोहल्ले में है। बड़े बेटे पवन ने बताया कि पापा की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और ना ही किसी से कोई विवाद चल रहा था।



पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।







परिवार में प|ी सुमित्रा, बेटे पवन विक्रम एवं दो बेटियां सुचित्रा और रानी हैं। इसमें बड़े बेटे एवं बेटी की शादी हो चुकी है।

गुरुवार रात डॉ. गुप्ता एवं उनकी प|ी गुमगा स्थित घर में ही थे। डॉ. गुप्ता रायपुर जाने के नाम से अपने घर से शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे निकले। सुमित्रा देवी सुबह शिवम बस से अंबिकापुर गई थी। शनिवार सुबह सुमित्रा देवी अंबिकापुर से वापस गुमगा पहुंचीं तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा बंद था। क्लीनिक वाले दरवाजे को धक्का दिया तो वह खुल गया। घर के अंदर लगे बेडरूम के पर्दे को हटाकर देखा तो वहां डॉ. गुप्ता नीचे पड़े थे। घर के पीछे आंगन एवं किचन का दरवाजा खुला हुआ था। डाक्टर गुप्ता की प|ी ने घटना की सूचना अपने बड़े बेटे पवन को दी। सूचना मिलने के बाद पुत्र गुमगा पहुंचे। घटना की जानकारी पड़ोसियों को होने के बाद उदयपुर थाने में मोबाइल से इसकी सूचना दी गई। अब तक हत्या के कारणों का पता नही चल पाया है।